दतिया। विधानसभा उप निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में सीमा समन्वय बैठक आयोजित कर अंतर्राज्यीय सीमाओं पर सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वहीं आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए 24 घंटे कार्यरत फ्लाइंग स्कॉड (एफएसटी) भी सक्रिय कर दिया गया है। इधर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।