वन नेशन वन इलेक्शन की मांग अब लगातार बढ़ती ही जा रही है इस मांग को लेकर आज युवाओं ने अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के नंबर 4 से लेकर संसद भवन तक प्रदर्शन करने का प्रयास किया है लेकिन संसद भवन के बाहर मौजूद पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर उन्हें संसद तक जाने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने वन नेशन वन इलेक्शन के फायदे गिनाते हुए बताया कि इससे इलेक्शन पर होने वाला खर्च कम होगा और एक बार में इलेक्शन हो जाने से स्टेबल सरकार बनेगी जिससे देश में योजनाएं समय पर लागू होंगी जो देश के विकास में सहायक साबित होगा। इसलिए वन नेशन वन इलेक्शन जरूरी है।