एमसीडी की सदन बैठक शुक्रवार को गैस सिलेंडर के मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने एलपीजी किल्लत और महंगाई को लेकर प्रदर्शन करने के कारण सदन की कार्यवाही में कोई कामकाज नहीं हुआ। आप पार्षदों ने गैस सिलेंडर के पोस्टर और प्रतीकात्मक सिलिंडर लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका आरोप था कि बढ़ती गैस कीमतों और कथित किल्लत ने आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाला है, लेकिन इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा से बचा जा रहा है।