फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में गंदगी, शौचालय और पार्किंग की भारी समस्या; व्यापारी परेशान

फरीदाबाद जिले के ओल्ड फरीदाबाद स्थित 18 ए मार्केट के व्यापारी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। इनमें मार्केट में गंदगी का होना, शैचालय की सुविधा का न होना और पार्किंग की सुविधा के न होने के कारण व्यापारियों को बेहद परेशानी होती है। व्यापारियों का कहना है कि मार्केट में पार्किंग की सुविधा न होने के कारण ग्राहक को अपने वाहन खड़े करने में बेहद परेशानी होती है। गंदगी मार्केट में जहां-तहां फैली है। महीनों-महीनों सफाई नहीं कराई जाती है। साथ ही सबसे प्रमुख शौचालय की समस्या है, मार्केट में दूर-दूर तक कोई शौचालय नहीं है। इसके कारण मार्केट के व्यापारियों और ग्राहकों सभी को परेशानी होती है और इसका असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। इन समस्याओं के बीच ग्राहकों ने मार्केट आना कम कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें