फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में संगीत संध्या: परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम, सुभाश्री की प्रस्तुति ने मोहा

केरल स्कूल सभागार में गुरुकुलम फाउंडेशन और एचसीएल कन्सर्ट्स की ओर से तीसरे ग्लोबल कर्नाटक कॉन्फ्लुएंस का आयोजन हुआ। इस संगीत संध्या में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुभाश्री थनिकाचलम की प्रस्तुति क्लासिक क्लासिकल्स रही। उन्होंने अपनी कलात्मक कुशलता से कर्नाटक संगीत के फिल्मी गीतों की सुरीली धुनों के बीच सेतु बनाने का काम किया। शास्त्रीय रागों से सिनेमाई धुनों तक के सफर को उन्होंने बेहद सहजता और गहराई के साथ पेश किया। वहीं, सभागार में मौजूद संगीत प्रेमियों और विद्यार्थियों ने प्रस्तुति का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें