राजधानी में मच्छर जनित बीमारियों के मामलों में कुछ कमी आई है। मगर अभी इन बीमारियों का खतरा बरकरार है। गत सप्ताह के दौरान मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के 92 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें डेंगू के 58 मरीज सबसे ज्यादा है, जबकि मलेरिया के 29 और चिकनगुनिया के पांच मामले सामने आए। इससे पहले वाले सप्ताह में डेंगू के 87, मलेरिया के 44 और चिकनगुनिया के पांच मामले प्रकाश में आए थे।