फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पंजाबी बाग में ठक-ठक गैंग का सदस्य गिरफ्तार, 15 मोबाइल फोन और दो आईपैड बरामद

पंजाबी बाग थाना पुलिस ने चालक का ध्यान भटकाकर कार से सामान चोरी करने वाले ठक ठक गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से दो आईपैड, 15 मोबाइल फोन और चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 26 फरवरी को पंजाबी बाग थाना पुलिस को कार से मोबाइल चोरी किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने करोलबाग से 15 फोन और दो आईपैड खरीदने के बाद कार से भिवानी जा रहे थे। पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के पास स्कूटी पर सवार दो अज्ञात लोगों ने कार का टायर पंक्चर होने का इशारा किया। वह रुककर टायर की जांच करने लगे, मौका पाकर आरोपी कार की सीट पर रखा मोबाइल फोन और आईपैड वाला बैग चुरा लिया और मौके से भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया। इसके जरिए पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान कर ली और फिर हरियाणा निवासी 19 साल के पीयूष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह दसवीं तक पढ़ा है। वह ठक-ठक गैंग का एक सक्रिय सदस्य है और वाहन चालकों को धोखा देकर चोरियों की वारदात में शामिल रहा है। उसपर चोरी और झपटमारी के चार मामले पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें