हर कोई आगे बढ़ने के लिए तरक्की और प्रमोशन चाहता है लेकिन दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने पदावनति की इच्छा जताई है। सिपाही बनने की इस इच्छा ने सहकर्मियों से लेकर उच्च अधिकारियों तक हैरत में डाल दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ने मनीष के प्रार्थना पत्र को स्वीकारते हुए उसे सिपाही पद पर डिमोट कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने इस संबंध जारी हुए आदेश की भी पुष्टि कर दी है।