फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंवी में छात्र किताब देखकर दे सकेंगे परीक्षा

नौंवी में छात्र किताब देखकर परीक्षा दे सकेंगे। सीबीएसई की गवर्निंग बॉडी ने ओपन बुक असेसमेंट को मंजूरी दी है। बोर्ड की करिकुलम कमेटी की और से यह प्रस्ताव दिया गया था। इस सिस्टम को 2026-27 से लागू किया जाएगा। बोर्ड का दावा है कि ओपन बुक असेसमेंट से छात्रों के प्रदर्शन में सुधार होगा और रटने की प्रवृति खत्म होगी। जिन विषयों के लिए इसे लागू किया जा रहा है उसमें भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। इससे पहले वर्ष 2014 से 2017 तक ओपन बुक परीक्षा कराई गई थी। लेकिन नकारात्मक फीडबैक के बाद इसे वापस ले लिया गया। इस दौरान स्कूलों को पहले ही टेक्स्ट मैटीरियल, केस स्टडी, मैप, कार्टून पिक्चर की शक्ल में भेजे गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें