वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल को बीएसईएस की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल स्पर्श- एनरिचिंग लाइव्स के तहत आधुनिक मेडिकल उपकरण मिले हैं। इन उपकरणों से अस्पताल की जांच और मरीजों के इलाज की सुविधाएं पहले से अधिक बेहतर होंगी। उपकरणों का उद्घाटन वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि बीएसईएस का सहयोग अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।