पूर्वी दिल्ली स्थित डॉ भीमराव आम्बेडकर कॉलेज के पास सड़क का निर्माण किया जा रहा है। रोड के साथ ही नाली का भी निर्माण किया जा रहा है। इससे पहले यहां पर जलभराव हो जाता था। इस रास्ते से कॉलेज के विद्यार्थी आना-जाना करते हैं। साथ ही, महज कुछ ही दूरी पर दिल्ली नगर निगम की पार्किंग भी बनी हुई है।