कैंसर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह है। 25 से 40 वर्ष की उम्र के युवाओं में ब्रेस्ट, ओरल और कोलन कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार इसकी सबसे बड़ी वजह बदलती जीवनशैली, अनहेल्दी डाइट, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी है। विशेषज्ञ बताते हैं कि तंबाकू, सिगरेट और स्मोकिंग का ओरल व लंग कैंसर से सीधा संबंध है, जबकि मोटापा और गलत खानपान ब्रेस्ट व कोलन कैंसर का खतरा बढ़ा रहे हैं। डॉक्टरों ने युवाओं से शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने, नशे से दूरी बनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है।