पश्चिम विहार स्थित श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट को पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की जांच में अस्पताल परिसर में पेड़ काटने या पर्यावरण मानकों के उल्लंघन के आरोप सही नहीं पाए गए हैं।