पूर्वी दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में क्यूआर स्कैन से ओपीडी पर्ची बनाने की सुविधा मरीजों के लिए परेशानी बन गई है। मंगलवार को केवल 45 मरीजों ने ही इस माध्यम से पर्ची बनवाई। मरीजों का कहना है कि केवल नाम, उम्र और मोबाइल नंबर भरने पर टोकन मिल रहा है, लेकिन विभाग की जानकारी न मिलने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। अस्पताल की एमएस डॉ. सुनीता कुजूर ने माना कि कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें जल्द ठीक किया जाएगा।