जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के माही-मांडवी हॉस्टल में वेज और नॉन वेज खाने संबंधी नोटिस को लेकर विवाद अभी थमा नहीं था। अब सावन महीने के आखिरी सोमवार को माही-मांडवी लॉन में शाम को रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। जेएनयू के माही-मांडवी हॉस्टल की ओर से यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। इस संबंध में एक पोस्टर भी जारी किया गया है। जिसमें रुद्राभिषेक कार्यक्रम को लेकर सूचना दी गई है। इस संबंध में जेएनयू छात्र संघ के संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने कहा कि माही-मांडवी हॉस्टल के लॉन में रुद्राभिषेक पहली बार नहीं हो रहा है। हर साल रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन होता है।