फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मोहन गार्डन में कार सवार की पिटाई कर लूटी चेन, पुलिस ने तीन बदमाश दबोचे

मोहन गार्डन इलाके में जगह नहीं देने पर कार सवार की पिटाई करने के बाद सोने की चेन लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंची। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी हुई सोने की चेन बरामद कर ली है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 20 फरवरी की देर रात पुलिस को लूटपाट की शिकायत मिली। मौके पर भगवती गार्डन एक्सटेंशन निवासी अभिषेक हुड्डा मिले। उन्होंने बताया कि वह अपनी कार से घर जा रहे थे। द्वारका मोड़ के पास गलत दिशा से कार लेकर तीन लोग आए। जगह नहीं देने पर तीनों ने उनकी पिटाई कर दी और करीब 11 ग्राम की सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मुकेश अंटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिंदापुर, रणहौला और मोहन गार्डन के इलाके में लगे 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज के जरिए पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली। उसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच कर तीनों बदमाश मोहर सिंह, गौरव उर्फ गोलू और करण को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहर सिंह पर पहले से 14 और गौरव पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें