फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नशे की लत पूरी करने के लिए मंदिर में चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

डाबड़ी इलाके मेंं नशे की लत को पूरा करने के लिए एक बदमाश ने मंदिर को निशाना बनाया। बदमाश ने हनुमान मंदिर में सेंध लगाई और मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति और मूर्ति के सोने के झुमके चुरा लिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति और सोने की बालियां बरामद कर ली है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि सात दिसंबर को डाबड़ी के महेंद्र पार्क स्थित हनुमान मंदिर में चोरी होने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता राकेश कुमार मिले। उन्होंने बताया कि हनुमान मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी हो गई है। पुलिस ने छानबीन करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी गंगाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की पहचान के लिए पुलिस ने मुखबिर को सक्रिय किया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। इसी बीच मुखबिरों ने पुलिस को बताया कि बदमाश डाबड़ी स्थित बीकानेर स्वीट के पास आने वाला है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। उसकी पहचान 21 साल के बिंदापुर निवासी नवी हसन उर्फ पेंडी किलर के रूप में हुई। चोरी की गई गोपाल जी की पीतल की मूर्ति और सोने की बालियां भी आरोपी के पास से बरामद कर ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें