दिल्ली में पशु क्रूरता और जानवरों के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में पशुओं के साथ यौन उत्पीड़न और क्रूरता से जुड़े मामलों के लिए सख्त कानूनी प्रावधान जोड़ने की मांग की। इस दौरान लोगों ने पोस्टर और संविधान की प्रतियां हाथ में लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पशु अधिकारों की बेहतर सुरक्षा की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पशुओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए सख्त कानून और प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है।