आज हुई भारी बारिश के कारण बल्लीमारान के दाइवाडा वार्ड स्थित 4516 नंबर की तीन मंजिला इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। 4516 नंबर का यह कटरा काफी समय से खतरनाक घोषित था, जिसका 100 गज का हिस्सा जर्जर अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम (एमसीडी) से इस खतरनाक हिस्से को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने एमसीडी से जगह खाली कराने और मरम्मत कराने का अनुरोध किया था। हालांकि, बार-बार आग्रह के बावजूद एमसीडी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस लापरवाही के कारण इमारत का 100 गज का हिस्सा जर्जर बना रहा। अच्छी बात यह रही कि इमारत ढहने से पहले ही लोगों ने इसे खाली कर दिया था।