फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह विश्वविद्यालय में 40 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले, 2 फरवरी से आवेदन शुरू

विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Jan 2026 01:00 PM IST

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की 40 हजार से अधिक सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू होगी। बुधवार को शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कुलपति प्रो. महेश वर्मा के साथ इनफार्मेशन बुलेटिन लांच किया। इस बार यूजी पीजी स्तर के 25 नए प्रोग्राम भी शुरू किए जा रहे हैं। इस बार बीटेक की कुछ सीटें सीयूईटी से भी भरी जाएंगी। अब तक जेईई स्कोर से ही दाखिले होते थे। तीन साल की एलएलबी को भी शुरू किया गया। सभी प्रोग्राम में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय के टेस्ट सीईटी को देना होगा। अप्रैल मई में एंट्रेंस होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें