फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम विहार में एमसीडी की ओर से पौधरोपण की स्थिति को लेकर एनजीटी ने दिखाई सख्ती

पश्चिम विहार क्षेत्र में एमसीडी की ओर से किए गए पौधरोपण की स्थिति को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सख्ती दिखाई है। एनजीटी ने एमसीडी व दिल्ली सरकार को संयुक्त रूप से पौधों का दोबारा निरीक्षण करने व उनकी जियो-टैगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव व विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने कहा कि पश्चिम विहार में लगाए गए पौधों की स्थिति व जीवित रहने की पुष्टि जरूरी है। दिल्ली सरकार की रिपोर्ट में बताया गया कि 976 पौधे जीवित मिले, लेकिन अधिकतर की ऊंचाई छह फीट से कम पाई गई। अधिकरण ने पौधरोपण में कमी व रखरखाव पर चिंता जताते हुए एमसीडी को सूखे पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाने व ट्री गार्ड समेत अन्य सुरक्षा इंतजाम करने को कहा। साथ ही, एमसीडी व दिल्ली सरकार की संयुक्त टीम को दोबारा निरीक्षण कर पौधों की संख्या, स्थिति व जीवित दर का आकलन कर रिपोर्ट एनजीटी में जमा करने को कहा गया है। अनुपालन रिपोर्ट अगली सुनवाई से एक सप्ताह पहले दाखिल करनी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें