साल के पहले दिन इंडिया गेट पर करीब एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। नई दिल्ली की चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट को पूरी तरह खाली कराया। लोगों को वापस उनके घर भेजा। देर शाम तक कनॉट प्लेस में स्थित हनुमान मंदिर के सामने बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस गुरुद्वारा बांग्ला गुरुद्वारा बंगला साहिब के सामने अशोका रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, गोल मार्केट और संसद मार्ग आदि जगहों पर भारी जाम बना हुआ था।