दिल्ली सरकार की दिल्लीवासियों को सस्ती दवाएं अब घर पर उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके तहत मोबाइल फार्मेसी दुकानों/मोबाइल जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसको लेकर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) ने कवायद शुरू कर दी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आवश्यक और जीवन रक्षक जेनेरिक दवाओं को समय पर उपलब्ध कराना। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/जन औषधि दिशा-निर्देशों के अनुसार इनमें किफायती दरों पर यह दवाएं उपलब्ध होंगी। इससे अस्पतालों पर बोझ कम होगा। साथ ही लोगों के स्वास्थ्य खर्च को कम करना और दूर-दराज व वंचित क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।