फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी संकट: दिल्ली में धोखाधड़ी का डबल डोज

एक तो एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी ऊपर से उसमें भी हो रही है धोखाधड़ी। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार थाने के ठीक सामने एलपीजी एजेंसी में खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। लोगों से मनमाने पैसे लेकर एक्सपायरी व खाली सिलिंडर दिया जा रहा है। अपने साथ हुई धोखाधड़ी से गुस्साए लोगों ने गैस एजेंसी के बाहर जमकर हंगामा किय और, पुलिस बुलाई। सिलिंडर न मिलने पर बच्चे व पिता का छलका दर्द कई दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर लगाकर थक चुके बेटे व पिता का दर्द उस वक्त छलक पड़ा जब मंगलवार को भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। पिता-पुत्र ने रोते हुए बताई अपनी परेशानी। कई दिनों से नहीं खा पा रहे है भरपेट खाना। ये हाल लगभग दिल्ली के हर इलाके का है जहां आज भी लोग एलपीजी संकट से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें