द्वारका जिला पुलिस ने मेवात से चोरी के वाहन खरीदने के बाद उसके कलपुर्जे को मायापुरी के ऑटो पार्ट्स मार्केट में बेचने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों शिव विहार निवासी बिट्टू और मायापुरी निवासी मणि को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के वाहन, स्क्रैप पार्ट्स और इंजन बरामद किए हैं।