पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता अभियान के तहत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य दिल्ली की डीएम रंजना देसवाल और एसडीएम डॉ. नितिन शाक्य मौजूद रहे। इस दौरान ढोल नगाड़ों, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया और जनगणना के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कलाकारों और प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।