भारत की युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी तनीषा कोटेचा ने नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया। मजबूत भारतीय टीम का हिस्सा रहीं तनीषा ने टीम और व्यक्तिगत दोनों स्पर्धाओं में प्रभावशाली खेल दिखाया।