शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आईआईटी दिल्ली ने स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों में दाखिला पाने वाले छात्रों के लिए ओरिएंटेशन को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें छात्रों को हॉस्टल में रिपोर्ट करने से लेकर कक्षाओं के शुरू होने का ब्योरा जारी किया गया है। संस्थान के अनुसार नए छात्र 20 जुलाई से हॉस्टलों में रिपोर्ट करेंगे। इसके बाद 21 जुलाई से ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत होगी। फिर 25 जुलाई तक पांच दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। आईआईटी में शैक्षणिक शुरुआत 27 जुलाई से होगी।