फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नकली दवाएं बनाकर देशभर के कई राज्यों में सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

जीवन रक्षक नकली दवाएं बनाकर देश के कई राज्यों में सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्जीय गिरोह का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में छह आरोपियों को दबोचा है। इनमें दवा बनाने वालों के अलावा दवा स्टोर करने व नकली दवाओं को उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करने वाले लोग भी शामिल हैं। पकड़े गए सभी आरोपी पिछले वर्ष 2011 से इस गोरखधंधे में शामिल हैं। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी निखिल अरोड़ा (थोक विक्रेता), सिहानी, गाजियाबाद,यूपी निवासी शिवम त्यागी (सप्लायर), बाग कालोनी, मोदी नगर, गाजियाबाद निवासी मयंक अग्रवाल (सप्लायर), रुड़की, उतराखंड निवासी मोहित कुमार शर्मा (उत्तराखंड का मुख्य सप्लायर) मलिक नगर, मुरादनगर, गाजियाबाद निवासी शाहरुख और दिल्ली निवासी राहुल के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें