फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: घर से नशे का कारोबार चलाती थी मां-बेटी, पुलिस ने 446 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा

नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए द्वारका जिला नारकोटिक्स सेल ने घर से नशे का कारोबार करने वाली मां-बेटी को एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 37 साल की पूजा उर्फ बरखा, उसकी मां 61 साल की प्रेम देवी और नदीम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और ठिकाने से 446 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 53 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस इस नेटवर्क की आर्थिक जांच करते हुए ड्रग्स कारोबार से अर्जित संपत्तियों का भी पता लगा रही है।जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंंह ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल के निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक सूचना पर उत्तम नगर से पूजा उर्फ बरखा नाम की महिला को हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार किया। उसके पास से 123 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने इसके निशानदेही पर नदीम को और बाद में उसकी मां प्रेम देवी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह बात सामने आई कि पूजा अपनी मां प्रेम देवी की मदद से नशे का कारोबार करती है और अपने घर का इस्तेमाल हेरोइन छिपाने और सप्लाई के लिए करती है। पुलिस टीम ने अदालत से सर्च वारंट लेने के बाद दाल मिल रोड स्थित मकान पर दबिश दी। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 323 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूजा ने पूछताछ में बताया कि उसे हेरोइन की खेप शोएब अख्तर नाम के सप्लायर से मिलती थी। जो फिलहाल एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में है। पुलिस अब इस पूरे ड्रग्स सिंडिकेट की सप्लाई चेन को तोड़ने और इससे जुड़े अन्य अंतरराज्यीय तस्करों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें