द्वारका जिला पुलिस ने झरौदा कलां निवासी मनीष उर्फ मिशु को हथियार संग गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने दोस्तों को हथियार दिखाकर डराता और सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो डालकर दबदबा बनाता था। उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। उपायुक्त अंकित सिंह ने कहा कि वाहन चोरी निरोधक शाखा को उभरते अपराधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे।