राजधानी में लगातार बारिश होने के कारण मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। गत वर्ष 31 अगस्त तक जहां डेंगू के 481 मामले थे। इस बार यह संख्या 499 तक पहुंच गई है। इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक डेंगू के मामलों की संख्या तीन अंकों तक 200 पहली बार अगस्त में पहुंची है। पिछले सप्ताह में 87 डेंगू के मरीज मिले, जो इस साल एक सप्ताह के दौरान सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। बारिश ऐसे ही जारी रही तो सितंबर और अक्तूबर में स्थिति और गंभीर हो सकती है।