फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीयू ने वर्किंग प्रोफेशनल को बीटेक में दाखिले का फिर से दिया मौका

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्विविद्यालय (डीटीयू) ने वर्किंग प्रोफेशनल को एक बार फिर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिले का मौका दिया है। इच्छुक उम्मीदवार बीटेक में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में डीटीयू ने सूचना जारी की है। बीटेक के लिए कम आवेदन मिलने के कारण ऑनलाइन दाखिला आवेदन की तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उम्मीदवार 16 जुलाई तक https://dtu.ac.in/ लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हालांकि जो उम्मीदवार पहले से आवेदन कर चुके हैं उन्हें फिर से आवेदन की जरूरत नहीं है। दाखिले को लेकर मेरिट लिस्ट 18 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। दाखिले को लेकर पहले चरण की काउंसलिंग 23 जुलाई को होगी। पहले इसका आयोजन नौ जुलाई को होना था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें