कुछ दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली वालों की जब नींद खुली तो एक ठंडी व सुहावनी सुबह दिखाई दी, जिसमें बारिश की बूंदाबांदी और ठंडी हवाएं चलती हुई मिली, जिससे कुछ लोगों को तो राहत महसूस हुई लेकिन अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई लोगों को कई तरह की मुसीबत का भी सामना करना पड़ा।