फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने किया ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 765 किलो गांजा जब्त; चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

Vijay Singh Pundir Updated Mon, 13 Jul 2026 02:08 PM IST

बाहरी जिला पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस में गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 765 किलोग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.30 करोड रुपए हैं। पकड़े जाने से पहले, आरोपियों को बिहार, ओडिशा, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे कई राज्यों में 36 घंटे से अधिक समय तक लगातार ट्रैक किया गया। 20 जून को सबसे पहले पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार किया और उसके निशानदेही पर पुलिस ने नीतीश धर्मेंद्र और इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिले की नारकोटिक्स टीम ने 20 जून को अशोक कुमार को मधुबन चौक से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 22 किलो गांजा मिला। फिर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें