कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन सोमवार को 24वें दिन भी जारी है। परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र और युवा लगातार धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल आज 16वें दिन भी जारी रही।