फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस: रक्तदान को आगे आये छात्र, बोले- शरीर रहता है फिट

नालेज पार्क स्थित कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर शिविर का आयोजन किया गया। नितिन ने बताया कि वह दूसरी बार रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है। बल्कि नए सेल्स बनते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान समय-समय पर करना चाहिए। वहीं, भारती कुमारी ने बताया कि वह लगातार रक्तदान करती रहती हैं। रक्तदान महादान है। इसे करते रहना चाहिए। निशा रावत ने बताया कि वह पैरामेडिकल की छात्रा हैं। रक्तदान को लेकर जो भ्रम समाज में है। वह पूरी तरह निराधार है। हमें हर 3 महीने में रक्तदान करना चाहिए। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल काफी तारीफ लायक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें