दिल्ली में वोट कटवाने वाले केजरीवाल के आरोपों का भाजपा ने जवाब दिया। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद बांसुरी स्वराज ने संवाददाता सम्मेलन में बयान दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल डर गए है फर्जी रोहिंग्या बांग्लादेशी के फर्जी वोट पकड़े जा रहे हैं। केजरीवाल के आरोपों का जवाब दिया कहा कि चोरी पकड़ी जा रही है बौखलाहट हो रही है। भारतीय जनता पार्टी एक भी फर्जी वोट डालने नहीं देगी। बीएलओ अगर घर-घर जाकर वोट चेक कर रहे हैं तो आपके पेट में दर्द क्यों हो रहा है मुख्यमंत्री आतिशी अपने एसडीएम पर दबाव बना रही हैं कि वोट नहीं काटे।