दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने खुलासा किया है कि भाजपा ने अनुसूचित जाति कल्याण समिति का अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए दलित पार्षदों का उनसे हक छीन लिया है। भाजपा ने इस समिति में सदस्यों की संख्या कम कर दी, क्योंकि भाजपा के पास दलित पार्षदों की संख्या बहुत कम थी। उसने इस समिति में सदस्यों की संख्या 35 से कम करते हुए 21 कर दी है।