फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आईआईटी दिल्ली में मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय, शुरू हुई सफाई

मानसून के दौरान आईआईटी दिल्ली परिसर में जलभराव रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मानसून के दस्तक देने से पहले परिसर के सभी नालों, सीवर, रोड गली चैंबर की साफ-सफाई और डी-सिल्टिंग कराने की कवायद शुरू हो गई है। साथ ही वर्षा जल संचयन पिट की सफाई का कार्य भी किया जाएगा। जिससे बारिश के पानी को इकट्ठा करके बाद में बागबानी सहित दूसरे कार्यों के लिए उपयोग में लाया जा सकें। इस संबंध में आईआईटी दिल्ली ने निविदा जारी की है। 72 लाख रुपये की अधिक राशि से यह सिविल कार्य कराया जाएगा। दरअसल, वर्ष 2024 में हुई बरसात के चलते आईआईटी परिसर में जलभराव हो गया था। हालांकि अब ऐसी स्थिति को रोकने के लिए आईआईटी दिल्ली ने वाटर पंप लगाने से लेकर बाढ़ प्रबंधन टीम का भी गठन कर रखा है। इसके लिए परिसर में करीब 200 पंप लगाए जा चुके है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें