पश्चिमी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र के विधायक अपने-अपने विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर जा रहे हैं। इसी मुद्दे पर अमर उजाला ने उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान से बातचीत की।