फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बारिश के दौरान ढाबे पर गिरा पेड़, करंट फैलने से दो कर्मचारियों की मौत

राजधानी में रविवार तड़के तेज आंधी के साथ आई बारिश के दौरान आरके पुरम इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एमसीडी के क्योस्क में चल रहे ढाबे में तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ गिर गया। पेड़ के साथ वहां से गुजर रहे बिजली के तार ळाी क्योस्क पर आ गिरे, जिससे में उसमे में करंट फैल गया। हादसे में वहां सो रहे ढाबे के दो कर्मचारियोंय को जोरदार करंट लग गया। सूचना मिलने के बाद दोनों को किसी तरह निकालकर एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त रविंदर (30) और भरत (25) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के मधुबनी के रहने वाले थे। ढाबे पर काम करने के बाद दोनों बाहर ही सो जाते थे। रविवार को बारिश आई तो दोनों बचने के लिए क्योस्क में अंदर चले गए और हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा आरके पुरम सेक्टर-1, विवेकानंद मार्ग हुआ है। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। आरके पुरम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें