69वें नेशनल स्कूल गेम्स 2025-26 के तहत थांग-टा खेल प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के स्कूली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबले अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित किए गए।