नई दिल्ली में रविवार को 59वीं स्टेट्समैन विंटेज और क्लासिक कार रैली आयोजित की गई। रैली में जॉन मोरिस की 1914 की 80 एचपी वाली सबसे पुरानी विंटेज रेल कार भी शामिल रही। रैली का समापन मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम पर हुआ। यह रैली 1964 से नियमित रूप से आयोजित की जा रही है।