फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: 18 साल के विशेष को अगवा कर पीटा, पुलिस ने दो घंटे में छुड़ाया; पांच को दबोचा

रूप नगर के कमला नगर इलाके में एक लड़की के बारे में गलत बोलने के विवाद में कुछ लोगों ने 18 साल के विशेष को पहले पीटा और फिर कार से अगवा कर गुलाबी बाग स्थित पार्क ले गए और दोबारा उसपर हमला कर दिया। घटना के दो घंटे बाद पुलिस तकनीकी जांच करते हुए वहां पहुंची और हमला करने वाले पांच युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल विशेष का अस्पताल में इलाज करवाया। पीड़ित के बयान पर गैर इरादतन समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोेपियों से पूछताछ कर रही है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि 23 अगस्त की रात रूप नगर थाना पुलिस को कमला नगर स्थित आइसक्रीम की दुकान के पास से एक युवक के अगवा करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां पहुंची। जांच में पता चला कि 18 साल के रूप नगर निवासी विशेष को पांच युवक मारपीट करने के बाद अर्टिगा कार में जबरन बैठाकर ले गए हैं। पुलिस ने तत्काल जिले के तमाम थानों को अलर्ट कर दिया। तकनीकी निगरानी के जरिए पीड़ित की लोकेशन गुलाबी बाग में मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची तो एक पार्क के पास से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विशेष को सुरक्षित बरामद कर लिया और उसके साथ मौजूद शुभम, स्वयं शाह, ध्रुव, तन्मय और ऋषि को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से आर्टिगा कार बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विशेष कंपनी में काम करने वाली एक लड़की को लेकर गलत बातें कह रहा था। जिसकी लड़की ने शुभम और स्वयं शाह से शिकायत की थी। इसके बाद दोनों ने विशेष को सबक सिखाने की योजना बनाई। पहले दोनों विशेष के कार्यालय पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद शुभम और स्वयं अपने तीन साथियों के साथ अर्टिगा कार से कमला नगर पहुंचे। यहां विशेष अपने बचपन के दोस्त दीपक के साथ बैठा मिला। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन कार में बैठा लिया। आरोप है कि कार में भी विशेष के साथ डंडों से मारपीट की गई। इसके बाद उसे गुलाबी बाग के एक पार्क में ले जाया गया, जहां आरोपियों ने उसके साथ फिर मारपीट और गाली-गलौज की। हमले में विशेष के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें