सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने 17 जुलाई को खुद पर हुए हमले में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। अग्निवेश ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर एसआईटी जांच की मांग करते हुए ये भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उच्च स्तर पर मिले आदेशों से उन पर हमला किया है।