फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर स्मृति ईरानी ने केजरीवाल से पूछे 10 सवाल

Wed, 01 Jun 2022 04:48 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के साथ ही दिल्ली में सियासत भी तेज हो गई है। सत्येंद्र जैन की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वार की गई गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों से जोड़ा है। वहीं, भाजपा ने कहा है कि सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी नियमों के अंतर्गत हुई है। तो वहीं आज भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 सवाल पूछे हैं। भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने तमाम सवालों के साथ केजरीवाल से दो टूक प्रश्न ये पूछा कि क्या आप देश के गद्दार को पनाह दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें