कांग्रेस पार्टी में चली लंबी माथापच्ची और समर्थकों के बीच मची रार के बाद आखिरकार शुक्रवार शाम को राजस्थान में कौन बनेगा सीएम, इस बड़े सवाल का जवाब मिल गया। कांग्रेस हाईकमान ने तजुर्बे को तरजीह दी और अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री घोषित किया वहीं नाराज बताए जा रहे सचिन पायलट को डिप्टी सीएम की कुर्सी सौंपी।