फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया का आरोप- रची जा रही अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 25 Nov 2022 05:10 PM IST

अगले महीने गुजरात में विधानसभा का चुनाव और दिल्ली में नगर निगम चुनाव का चुनाव होना है। लेकिन, उससे पहले दिल्ली की सत्ताधारी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आरोप है कि गुजरात और एमसीडी में हार का अहसास होने पर भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या करा सकती है। सिसोदिया का आरोप है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी इसकी धमकी दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि मुख्यमंत्री के साथ अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो भाजपा जिम्मेदार होगी।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें