महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में कई महानगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं। जिसमें प्रमुख रूप से देश की सबसे अमीर महानगर पालिका BMC का चुनाव है। इस चुनाव को विधानसभा के सेमी फाइनल के रूप में भी देखा जा रहा है। इस चुनाव की तैयारियों में राज्य हर दल जुट गया है। खुद केंद्रीय मंत्री अमित शाह बीएमसी चुनाव को लेकर चर्चाएं और बैठकें कर रहे हैं.. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 21 सितंबर को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। गृह मंत्री जल्द मुंबई का दौरा करेंगे| मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी सूत्रों ने बताया,''एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से मुलाकात की|दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई| वहीं एकनाथ शिंदे ने ट्वीटर पर भी एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे उन्होंने अमित शाह के साथ हुई मुलाकात के बारे में जानकारी दी है